नेशनल वार मेमोरियल आएं लोग और शहीदों की शहादत से लें प्रेरणा: CM मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक इन वीर सैनिकों की कोई स्मृति नहीं होती थी, बल्कि उसमें अंग्रेजों के समय की कुछ स्मृतियां शामिल होती थी।

People come to the National War Memorial and take inspiration: Manohar Lal

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के नेशनल वार मेमोरियल पहुंचकर पुष्प अर्पित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि आज शहीदी दिवस के अवसर पर नेशनल वार मेमोरियल आने का मौका मिला, यह एक प्रेरणा देने वाला क्षण है।

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक इन वीर सैनिकों की कोई स्मृति नहीं होती थी, बल्कि उसमें अंग्रेजों के समय की कुछ स्मृतियां शामिल होती थी, लेकिन 4 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2019 में यह नेशनल वार मेमोरियल बनाया गया। इस मेमोरियल में तीनों सेनाओं यानी थल सेना, जल सेना और वायु सेना के लगभग साढ़े 26 हजार सैनिकों की शहादत का वर्णन दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन साढ़े 26 हजार सैनिकों में से लगभग 2500 से अधिक सैनिक हरियाणा से संबंध रखते हैं, यह एक और प्रेरणादायक बात है। उन्होंने प्रदेश व देशभर की जनता से अपील करते हुए कहा कि नागरिक इस वार मेमोरियल में आएं और शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसदगण, विधायकगण, मुख्य सचिव संजीव कौशल, डीजीपी पीके अग्रवाल समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+