MUKTASoft 1.0: ओडिशा के 25 ULB में जल्द लॉन्च होगा मुक्तासॉफ्ट ऐप
ओडिशा सरकार राज्य में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही है। सरकार राज्य भर में 'मुख्यमंत्री कर्म तत्पर अभियान' (MUKTA) के जरिए श्रमिकों को अहम सुविधा दे जा रही है। यह योजना भारत में अपनी तरह की पहली योजना है और राज्य के 115 शहरी क्षेत्रों में रहने वाले कमजोर शहरी कार्यबल और प्रवासी मजदूरों के लिए आजीविका के अवसर सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
ओडिशा सरकार MUKTASoft एप्लिकेशन एडिशन 1 का ढेंकनाल और जटानी नगर पालिकाओं में परीक्षण किया गया है। जिसके बाद अब सरकार ने मुक्तसॉफ्ट को 25 और यूएलबी में शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें राज्य के पांच नगर निगम, 14 प्रमुख नगर पालिका शहर और छह एनएसी शामिल हैं।

MUKTASoft क्या है?
ओडिशा सरकार ने परियोजनाओं के कार्यान्वयन और इसमें काम करने वालों को त्वरित भुगतान की सुविधा के लिए एक वेब-आधारित एप्लिकेशन को डिजाइन और विकसित किया है। जो कि 'मुख्यमंत्री कर्म तत्पर अभियान' (MUKTA) के तहत काम करेगी। इस सॉफ्टवेयर एप को MUKTASoft नाम दिया गया है।
5 बैच किए जा रहे प्रशिक्षित
राज्य शहरी विकास एजेंसी (एसयूडीए) के निदेशक सारदा प्रसाद पांडा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए पांच बैचों में 25 यूएलबी से 300 संसाधन व्यक्तियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार (09.10.23) को शुरू हुआ और 13 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
वहीं आवास और शहरी विकास (एच एंड यूडी) विभाग के प्रमुख सचिव जी मथिवथनन, "ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने MGNREGS जैसी रोजगार योजना तैयार की है। योजना को लेकर मिले फीडबैक के आधार इसमें कई बदलाव किए गए हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए चुने गए सभी व्यक्ति काफी तेज लर्निंग में माहिर हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वे मुक्तसॉफ्ट 1.0 के कार्यान्वयन को लिए दूसरों को प्रशिक्षित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications