Lucknow News: आसानी से पूरा होगा अपने घर का सपना, योगी सरकार देने जा रही ये बड़ी रियायत
लखनऊ विकास प्राधिकरण की नई पहल के बाद अब लखनऊ में अपना घर होने का सपना पूरा हो सकता है। इसको लेकर प्राधिकरण के वीसी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
Lucknow Development Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। सरकार की मंशा है कि सरकारी फ्लैटों की खरीद में लोगों को रियायत दी जाए ताकि बड़े शहर में एक अपना घर होने का उनका सपना पूरा हो सके।

LDA ने शुरू की नई स्कीम
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो लखनऊ में अपना खुद का फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण सुनहरा अवसर लेकर आया है। इसके तहत लोग अब प्राधिकरण की पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत उपलब्ध फ्लैट्स की कीमत का 35 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करके अनुबंध के आधार पर तुरंत फ्लैट का कब्जा प्राप्त कर सकेंगे।
सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को लाभ
अधिकारियों की माने तो सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को महज 25 प्रतिशत के अग्रिम भुगतान पर यह सुविधा मिलेगी। इस श्रेणी में आवेदन करने के इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर शीघ्र ही अपना मनचाहा फ्लैट बुक करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर अलग से विकल्प दिया गया है।
क्या कहते हैं LDA के VC
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी कहते हैं कि, 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत अग्रिम भुगतान की श्रेणी में फ्लैट लेने वाले लोगों को हायर परचेज अनुबंध पद्धति के आधार पर फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा, जबकि शेष धनराशि आसान किस्तों में जमा करनी होगी।
एकमुश्त भुगतान पद्धति का भी मिलेगा फायदा
त्रिपाठी के मुताबिक, एकमुश्त भुगतान पद्धति से फ्लैट लेने वाले लोगों को 45 दिन के अंदर पूर्ण भुगतान करने पर 06 प्रतिशत, 60 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 05 प्रतिशत, 75 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 04 प्रतिशत तथा 90 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 03 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
समायोजन नीति के तहत इनको मिलेगा लाभ
इसके अलावा समायोजन नीति के अंतर्गत ऐसे आवंटी जिन्होंने सम्पत्ति के सापेक्ष पूर्ण धनराशि जमा कर दी है लेकिन प्राधिकरण रजिस्ट्री एवं कब्जा नहीं दे पा रहा है ऐसे आवंटी भूखण्ड से फ्लैट में समायोजन के लिए इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक लोगों को फ्लैट्स के आवंटन के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट www.ldaonline.co.in पर जाकर आॅनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
इन अपार्टमेंट्स में ले सकेंगे फ्लैट
- गोमती नगर योजना- पारिजात अपार्टमेंट एवं पंचशील अपार्टमेंट
- कानपुर रोड योजना एवं रायबरेली रोड योजना-* रश्मि लोक, रतन लोक, आद्रा, अश्लेषा, भरणी, दीपशिखा, फाल्गुनी, मृगशिरा, मद्या, पूर्वा, श्रवण, सनराईज अपार्टमेंट
- सीतापुर रोड योजना एवं जानकीपुरम योजना-* जनेश्वर इन्क्लेव, सरगम, सृष्टि, सृजन, पंचशील आश्रय-3, सोपान-प्रथम एवं द्वितीय, अनुभूति अपार्टमेंट
- ऐशबाग योजना- ऐशबाग हाईट्स
- सुलतानपुर रोड योजना- सी0जी0 सिटी
- देवपुर पारा योजना- समाजवादी लोहिया इन्क्लेव












Click it and Unblock the Notifications