'जालंधर उपचुनाव में AAP को मिल रहे समर्थन से बौखला गए विरोधी', CM मान ने मनजिंदर सिरसा पर की तीखी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनजिंदर सिंह सिरसा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में AAP को मिल रहे समर्थन से विरोधी बौखला गए हैं।

मनजिंदर सिरसा के ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल सिरसा ने ट्वीट करते हुए मंत्री कटारूचक के इस्तीफे की बात की है। आज जब मीडिया ने इस ट्वीट के बारे में पूछा तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लालचंद कटारूचक का इस्तीफा मनजिंदर सिंह सिरसा के पास आया होगा, उनके पास नहीं, न ही उनके पास कोई वीडियो आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजिंदर सिरसा इस्तीफा देने में काफी माहिर हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में जालंधर उपचुनाव में आप को मिल रहे समर्थन से विरोधी पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल विरोधियों को इस समय कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिए वे इस तरह की बात कर रहे हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सुखपाल खैहरा पर भी शाब्दिक हमले किए। कटारूचक को लेकर खैहरा की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खैहरा से पूछिए कि पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस के दौरान कटारूचक को किसकी अध्यक्षता में लोकसभा सीट से गुरदासपुर से टिकट दिया गया है। मान ने कहा कि अब उनके पर्चे खुल गए हैं और इसलिए वह बौखलाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने खैहरा को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें 5 साल दिए हैं, अब वह उनसे नहीं छीन सकते। इसलिए उन्हें शांति और धैर्य बनाए रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'इक जुल्म करदी ऐ ते इक जुल्म रोकदी ऐ...', भगवंत मान ने ट्वीट कर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications