'चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार' विधानसभा भवन विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी का दावा
हरियाणा के लिए नया विधानसभा भवन विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है।
Punjab News: हरियाणा के लिए नए विधानसभा भवन विवाद पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है। हरियाणा को शहर में अतिरिक्त विधानसभा भवन बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हरियाणा के लिए नया विधानसभा भवन विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि चंडीगढ़ पर केवल पंजाब का अधिकार है। हरियाणा को शहर में अतिरिक्त विधानसभा भवन बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब के दर्जनों गांवों की जमीन पर बसाए गए चंडीगढ़ में हरियाणा को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। अभी एक दिन पहले ही भाजपा नेता सुनिल जाखड़ ने इस मसले को तूल नहीं दिए जाने की अपील की थी।
वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि विधानसभा भवन के निर्माण के लिए हरियाणा का जमीन अदला-बदली का प्रस्ताव पंजाब में 'पहले से चिंताजनक' कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से बेहद जोखिम भरा है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी इस मुद्दे पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए इस हफ्ते के अंत में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।
हरियाणा ने अपनी विधानसभा के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए चंडीगढ़ में 10 एकड़ का भूखंड मांगा है। उसने रेलवे स्टेशन रोड जंक्शन के पास मध्य मार्ग पर ट्रैफिक लाइट से सटी जमीन की पहचान की है। साथ ही बदले में पंचकूला में 10 एकड़ जमीन की पेशकश की है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 19 नवंबर को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी और उनसे चंडीगढ़ में नए भवन के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा की थी।
Meteor Shower: उल्का ने दिखाया रौद्र रुप, आसमान में लगी 'आग', निकली रंग बिरंगी किरणें, देखें तस्वीरें
आम आदमी पार्टी के मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पार्टी और पंजाब सरकार हरियाणा सरकार के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेगी। कंग ने ट्वीट कर कहा- 'चंडीगढ़ में अपनी अलग विधानसभा के लिए हरियाणा सरकार ने जमीन मांगी है। जमीन की मांग पर आम आदमी पार्टी ने दो टूक कहा है कि चंडीगढ़ में एक इंच भी जमीन हरियाणा को अलग से नहीं दी जाएगी। हरियाणा चाहे तो पंचकूला, करनाल या कहीं और अपनी विधान सभा बनाए। चंडीगढ पर अधिकार केवल पंजाब का है।'












Click it and Unblock the Notifications