सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर गैस टैंकर विस्फोट कांड के मरीजों का जायजा लेने पहुँचे रिम्स के डॉक्टरों की टीम
रांची,31 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर दुमका गैस टैंकर विस्फोट कांड के मरीजों का चल रहे इलाज का जायजा लेने आज रांची से चिकित्सकों की एक टीम फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और मरीजों को जांच कर आवश्य
रांची,31 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर दुमका गैस टैंकर विस्फोट कांड के मरीजों का चल रहे इलाज का जायजा लेने आज रांची से चिकित्सकों की एक टीम फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और मरीजों को जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे इलाज को संतोषप्रद बताया और मरीजों को खतरे से बाहर कहा।

रिम्स के चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच, इलाज को संतोषप्रद बताया:
आज रिम्स के तीन डॉक्टर हेलीकॉप्टर से दुमका पहुंचे और वहां से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल आकर जले हुए मरीजों के चल रहे इलाज का जायजा लिया । इन्होंने अपने स्तर से बारी बारी से मरीजों की जांच की । इस टीम में सर्जन डॉ गौरव , क्रिटिकल केयर के डॉ वरुण और प्लास्टिक सर्जन डॉ विक्रांत रंजन मौजूद थे ।
क्या कहना है रिम्स चिकित्सकों का:
मरीजों का निरीक्षण के बाद रिम्स के तीनों चिकित्सक डॉ कुमार गौरव , डॉ वरुण और डॉ विक्रांत रंजन ने अब तक चले इलाज को संतोषप्रद बताया उन्होंने कहा कि इन्हें जो भी दवा दी गई या , जिस तरह से यहां इलाज किया गया वह सटीक है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन इस 20 मरीजों में 4 ऐसे मरीज हैं जिन्हें हम लोग रांची के लिए रेफर कर रहे हैं ताकि उन्हें और बेहतर इलाज मिल सके ।












Click it and Unblock the Notifications