राष्ट्रपति का देहरादून दौरा, डीएम ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को दिए RTPCR टेस्ट कराने के निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आ रही हैं। राष्ट्रपति की ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश डीएम ने दिए है।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम सोनिया ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कार्यक्रम दून विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

President Draupadi Murmu

डीएम सोनिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान चाक चौबंध बनाने तथा कार्यक्रम स्थलों पर पूर्व में निरीक्षण करते हुए व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को सड़के ठीक करने तथा नगर निगम को सफाई व्यवस्था के साथ ही सेनिटाइजर, वन विभाग को हेलीपेड एवं निर्धारित रूट पर लोपिंग करने, विद्युत विभाग को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था, जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था बनाये रखने, भारत दूरसंचार निगम लि0 को कार्यक्रम स्थलों पर कनैक्टिविटी रखने को निर्देशित किया।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को समस्त कार्यक्रम स्थलों एवं फ्लीट के साथ चिकित्सकों की टीम उपकरण एवं एम्बुलेंस के साथ तैनात रखते हुए क्लोज डयूटी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों/कार्मिकों सहित लाईजन आफीसर तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर समस्त विभागों के अधिकारियों को मानक अनुरूप व्यवस्थाए करने के साथ ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को रूट प्लान तैयार करते हुए रेखीय विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+