माफियाओं से साठगांठ में फंसे अफसर, हेमंत सोरेन ने दिया एसीबी जांच का आदेश
रांची,14 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अमर प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी जयवर्द्धन कुमार एवं तत्कालीन अ
रांची,14 नवंबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अमर प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी जयवर्द्धन कुमार एवं तत्कालीन अवर जिला निबंधक राहुल चौबे के विरुद्ध पीई दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Jharkhand) से जांच कराने का निर्देश दिया है।

देवघर उपायुक्त ने सरकार को सौंपा साक्ष्य भी
बता दें कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर द्वारा इन पदाधिकारियों के विरुद्ध मौजा श्यामगंज, थाना नंबर 413, प्लॉट नंबर 240, कुल रकबा 114.78 डिसमल भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से भूमि की खरीद बिक्री से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे संबंधित उपायुक्त देवघर द्वारा पर्याप्त साक्ष्य भी समर्पित किया गया है। इसके बाद हेमंत सोरेन सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त की जांच में साबित हुआ है फर्जीवाड़ा
मालूम हो कि कुछ माह पहले देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) को इस बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से मामले की जांच कराई। जांच के दौरान कई ऐसे साक्ष्य पाए गए जिससे यह स्पष्ट हो गया कि तत्कालीन अधिकारियों ने भूमि माफियाओं की गलत तरीके से मदद की है। इस लाभ उठा कर माफियाओं ने जमीन की अवैध रूप से खरीद बिक्री की है। देवघर उपायुक्त ने जांच के बाद साक्ष्य के साथ इस मामले की शिकायत सरकार से की। अब सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications