ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेयजल संकट पर नवीन पटनायक सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर और तिर्तोला ब्लॉक के दूरदराज के तटीय गांवों में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में नवीन पटनायक सरकार विफल रही है। उन्होंने इसके लिए नवीन सरकार की जमकर आलोचना की।
उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार की अनदेखी के चलते इन इलाकों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रघुनाथपुर में एक बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने ये चिंताएं व्यक्त कीं।

सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि आवंटित किए जाने के बावजूद, ये तटीय गांव अभी भी पाइप से पीने के पानी की कमी, अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई गांवों में सड़क के बुनियादी ढांचे, गरीबों के लिए आवास योजनाओं, स्ट्रीट लाइटिंग का अभाव है, जबकि बिजली कटौती दैनिक समस्या बन गई है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी नवीन पटनायक सरकार
आमा गांव आमा विकास जैसी योजनाओं में घोर भ्रष्टाचार
उन्होंने आमा गांव आमा विकास जैसी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग के सबूतों के बारे में भी बात की। जिसके कारण कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई। शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि यह जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की व्यापकता को रेखांकित करता है। बैठक में पूर्व सांसद विभु प्रसाद तराई, जिला भाजपा इकाई के अध्यक्ष सत्यब्रत महापात्र और अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी नवीन पटनायक सरकार












Click it and Unblock the Notifications