ओडिशा: आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी नवीन पटनायक सरकार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश वासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ओडिशा सरकार राज्य भर में आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
1999 में ओडिशा में आए सुपर चक्रवात की भयावहता को याद करते हुए 'आपदा तैयारी दिवस' के अवसर पर भुवनेश्वर में एक सभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने यह घोषणा की।

इस मौके पर सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि आपदा ओडिशा के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। लेकिन हम सभी आपदा से सफलतापूर्वक निपटते रहे हैं। इस साल की बहनागा (बालासोर) ट्रेन त्रासदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
बता दें कि ओडिशा में हर साल 29 अक्टूबर को आपदा तैयारी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विनाशकारी सुपर चक्रवात ने ओडिशा में तबाही मचाई थी। इससे राज्य में भारी क्षति पहुंची थी। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के रवीन्द्र मंडप में मनाया गया।
विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) सत्यब्रत साहू ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गांव इतने तैयार रहेंगे कि वे किसी भी आपदा का सामना कर सकें। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। पिछले दस वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया है, लगभग सभी कच्चे मकान पक्के मकानों में बदल गये हैं।
बिजली गिरने, सांप के काटने और डूबने से होने वाली मौतों को लेकर ओडिशा सरकार चिंतित
वहीं, दूसरी तरफ ओडिशा सरकार के लिए नई चिंता बिजली गिरने, सांप के काटने और डूबने से होने वाली मौतों को लेकर है। क्योंकि इन मौतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की टीमों को उन जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: केंद्र ने 10 आकांक्षी जिलों के लिए मांगे प्रस्ताव, मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दी सलाह












Click it and Unblock the Notifications