ओडिशा: सौम्य रंजन पटनायक को बीजद उपाध्यक्ष पद से हटाया गया
ओडिशा में पिछले दिनों से बीजद के मंत्री और बीजद नेता पार्टी के उपाध्यक्ष सौम्य रंजन पटनायक ने नाराज चल रहे थे। इन लोगों ने पटनायक द्वारा व्यक्त किये गये विचारों को लेकर निशाना साधा था। वहीं मंगलवार को खंडपाड़ा विधायक सौम्य रंजन पटनायक को बीजद ने उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पटनायक को हटाए जाने का निर्णय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मंजूरी के बाद हुआ है।

जानें क्यों हटाया गया?
सौम्य रंजन पटनायक को पार्टी और सरकार के कामकाज की लगातार आलोचना के बाद पटनायक को पद से हटाया गया है। पिछले कई दिनों से कुछ मंत्रियों समेत बीजेडी नेताओं ने भी सौम्य रंजन पटनायक पर उनके द्वारा व्यक्त किये गये विचारों को लेकर निशाना साधा था।
सीएम ने दिया था ये आदेश
पटनायक को पार्टी पद से हटाने के आदेश पर मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने हस्ताक्षर किये हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित कार्यालय आदेश में कहा गया बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष सौम्य रंजन पटनायक को तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष पद से हटाया जाता है।"
उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने पर क्या बोले सौम्य रंजन पटनायक
हालांकि, पटनायक ने आदेश में मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर पर संदेह जताया। खांडापाड़ा विधायक ने उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कहा कि उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद उन्होंने कुछ भी नहीं खोया है। उपाध्यक्ष के रूप में मैं क्या कर रहा था? बीजद में सभी पद सजावटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications