ओडिशा के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम ने गिनीज बुक में बनाई जगह

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ओडिशा के लिए एक गर्व का क्षण। दुनिया का सबसे बड़ा फुली सीटेड हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम है। यह स्टेडियम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित हुआ है।

odisha

ओडिशा के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम 'बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम' को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'यह वास्तव में रोमांचकारी खबर है। मुझे वास्तव में खुशी है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने राउरकेला में बिरसा मुंडा स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में मान्यता दी है। मैं ओडिशा के लोगों और टीम को बधाई देता हूं कि वे इसे संभव बनाते हैं।'

राउरकेला में इस खूबसूरत स्टेडियम के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सीएम (5टी) के सचिव वीके पांडियन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित किया गया है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ओडिशा के लिए एक गर्व का क्षण। दुनिया का सबसे बड़ा फुली सीटेड हॉकी स्टेडियम राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम है। यह स्टेडियम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित हुआ है। टीम ओडिशा और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रेरक विजन को सलाम'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+