ओडिशा की अगले 5 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 2.85 लाख करोड़ खर्च करने की योजना

ओडिशा सरकार ने लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए अगले पांच वर्षों में 2.85 लाख करोड़ रुपये करने की योजना बनाई है।

भुवनेश्वर, 17 फरवरी। ओडिशा सरकार ने लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान करने के लिए अगले पांच वर्षों में 2.85 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च के साथ कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इस निवेश से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को सुधारा जाएगा, बल्कि यह निवेश को भी आकर्षित करेगा।

Naveen Patnaik

इसके अलावा यह 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के राज्य के सपने को साकार करने में भी मदद करेगा। परियोजनाओं को 2022-23 और 2026-27 के बीच 18 महत्वपूर्ण विभागों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास के आरोपों पर सिद्धू का केजरीवाल पर हमला, कहा- 'नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे'

पंचायतीराज और पेयजल विभाग ने सबसे अधिक 59,949 करोड़ रुपये, उसके बाद निर्माण विभाग द्वारा 57,512 करोड़ रुपये, जल संसाधन विभाग द्वारा 44,233 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25,264 करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 22,400 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विभागों ने बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की एक सूची सौंप दी है। इस सूची का भविष्य के प्रभावों को देखते हुए आकलन किया जा रहा है। पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+