कुमार विश्वास के आरोपों पर सिद्धू का केजरीवाल पर हमला, कहा- 'नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे'
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को राज्य में अलगाववादियों को समर्थन देने के आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सफाई देने की मांग की।
चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को राज्य में अलगाववादियों को समर्थन देने के आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सफाई देने की मांग की। बता दें कि कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि मैंने केजरीवाल से कहा था कि अलगाववादी संगठनों और देश के बाहर की ताकतों का समर्थन मत ले, लेकिन सीएम बनने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। सीएम बनने के के लिए उसके पास फॉर्मूला तैयार है।

कुमार ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार मुझसे कहा था कि या तो वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर स्वतंत्र राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री। उन्होंने ये बात खालिस्तान के संदर्भ में कही। अब कुमार विश्वास के आरोपों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने केजरीवाल से जवाब मांगा है। सिद्धू ने एक शेर के जरिए केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कुमार विश्वास की वीडियो पोस्ट करते हुए एक शेर के माध्यम से केजलीवाल पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा- क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फ़ितरत छुपी रहे, नक़ली चेहरा सामने आए असली सूरत छुप्पी रहे।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: देश के लिए शहीद हुए मेरे परिवार के लोग, बीजेपी उन्हें जलील कर रही हैः प्रियंका गांधी
पंजाब में 20 फरवरी को लिखी जाएगी उम्मीदवारों की किस्मत
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने पंजाब में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। पहले चुनाव की तारीख 14 फरवरी तय की गई थी, लेकिन रविदास जयंती की वजह से इसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया। यह मतदान पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications