ओडिशा: 2024 तक टेकऑफ के लिए तैयार हो जाएगा मलकानगिरी हवाई अड्डा

ओडिशा सरकार ने जनजातीय बहुल मलकानगिरी जिले में प्रस्तावित हवाईअड्डे को जनवरी, 2024 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है।

भुवनेश्वर, 9 मार्च। ओडिशा सरकार ने जनजातीय बहुल मलकानगिरी जिले में प्रस्तावित हवाईअड्डे को जनवरी, 2024 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव एस.सी. महापात्रा ने इस परियोजना में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के आधार यह लक्ष्य निर्धारित किया है। महापात्र ने कहा कि चूंकि मलकानगिरी राज्य मुख्यालय भुवनेश्वर से सबसे दूर का जिला है, इसलिए हवाईअड्डा बनने से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं में सुधार होगा। इसके अलावा, हवाई अड्डे से जिले में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Malkangiri airport

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव बिष्णुपाद सेठी ने कहा कि वर्तमान में मलकानगिरी हवाई क्षेत्र को 2बी श्रेणी के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। सेठी ने कहा कि अभी तक भूमि अधिग्रहण एवं गेट के साथ कंटीली तार की फेंसिंग और कंक्रीट पोस्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि 29 करोड़ की परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: नतीजों से ठीक पहले एक और सर्वे- 'भाजपा को यूपी में प्रचंड बहुमत, पंजाब में होगा कांग्रेस का सफाया'

एयरपोर्ट बनाने के लिए 74 एकड़ सरकारी जमीन, 126 एकड़ निजी जमीन और 33 एकड़ जंगल की भूमि अधिग्रहित की गई है। सेठी ने कहा कि पहले चरण की वन मंजूरी प्राप्त कर ली गई है अब दूसरे चरण की वन मंजूरी के लिए प्रक्रिया जारी है। इस बीच, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने बाधा सीमा सतह (ओएलएस) सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+