नतीजों से ठीक पहले एक और सर्वे- 'भाजपा को यूपी में प्रचंड बहुमत, पंजाब में होगा कांग्रेस का सफाया'

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भगवा लहराएगा, जबकि पंजाब में कांग्रेस की हार होगी। कल यानी गुरुवार को आने वाले 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से ठीक एक दिन पहले एक पोस्ट पोल सर्वे ने इस बात की भविष्यवाणी की है।

नई दिल्ली, 9 मार्च। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भगवा लहराएगा, जबकि पंजाब में कांग्रेस की हार होगी। कल यानी गुरुवार को आने वाले 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से ठीक एक दिन पहले एक पोस्ट पोल सर्वे ने इस बात की भविष्यवाणी की है। लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 43 फीसदी वोट मिलेगा, वहीं भाजपा की प्रमुख प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी को 35 फीसदी वोट मिलेगा।

assembly election results

पंजाब-उत्तराखंड में होगी कांग्रेस की करारी हार

लोकनीति-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक बीएसपी को 15 प्रतिशत, कांग्रेस को 3 प्रतिशत जबकि अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार ने विभिन्न ट्वीट्स के माध्यम से इस बाद की जानकारी दी। हालांकि इस सर्वेक्षण में यह नहीं बताया गया है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। लोकनीति-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में कहा गया है कि कांग्रेस पंजाब और उत्तराखंड में अपमानजनक हार की ओर बढ़ रही है, जबकि गोवा में हंग असेंबली हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Kapil sharma: I m not done yet: अब OTT पर हंसाने आ रहे आपके चहेते 'कप्पू', Video शेयर करके दी खुशखबरी

पंजाब में इतिहास रचेगी AAP

पंजाब में APP को 40 प्रतिशत वोट, जबकि कांग्रेस सो 26 प्रतिशत वोट मिलेगा। भाजपा और उसके सहयोगियों को 7 प्रतिशत वोट जबकि अकाली दल को 20 प्रतिशत वोट मिलेगा। सर्वे के मुताबिक गोवा में भाजपा को 32 प्रतिशत, जबकि कांग्रेस को 29 प्रतिशत वोट मिलेगा, जबकि टीएमसी को गोवा में 14 प्रतिशत जबकि AAP को 7 प्रतिशत वोट हासिल होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की वोटिंग के तुरंत बाद जो एक्जिट पोल्स आए थे उनमें भी उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में कमोवेश यही स्थिति थी।

क्या कहता है एनडीटीवी एग्जिट पोल

एनडीटीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को यूपी में 241 सीटें मिल रही हैं, जबकि अखिलेश यादव की सपा को 142 सीटों पर जीत हासिल होगी। वहीं एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। सर्वे के मुताबिक पंजाब में आप पार्टी को 117 में से 63 सीटें मिल रही हैं, जबकि पूर्ण बहुमत के लिए 59 सीटें होना जरूरी है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को 28 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। जबकि ज्यादातर एग्जिट पोल में गोवा और उत्तराखंड में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+