खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है ओडिशा: मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा

ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने शुक्रवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि ओडिशा आने वाले वर्षों में खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं राज्य में उपलब्ध।

ओडिशा

भुवनेश्वर,17 दिसंबरः ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने शुक्रवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि ओडिशा आने वाले वर्षों में खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं राज्य में उपलब्ध हैं। सुरेश चंद्र महापात्रा नेयहां लेखक डॉ सजू जोसेफ की उपस्थिति में उभरते ड्रैगफ्लिकर को टिप्स प्रदान करने वाली पुस्तक 'सीजिंग द अपॉर्चुनिटी' का विमोचन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य सचिव ने कहा, 'मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में, राज्य ने खेल सुविधाओं का निर्माण किया है। राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए जिम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य खेल गतिविधियों की सुविधाओं के साथ शहरी क्षेत्रों में करीब 100 की संख्या में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियमों का निर्माण किया गया है।'

अगले महीने पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी के बारे में उन्होंने कहा कि हॉकी के इतिहास में पहली बार विश्व कप दो स्थानों यानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा। राउरकेला में एक साल के भीतर सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम स्थापित किया गया है। शहर के लिए कमर्शियल उड़ानें भी बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+