1800 करोड़ रुपए खर्च कर 99 नए पावर स्टेशन स्थापित करेगी ओडिशा सरकार, सीएम ने की घोषणा

भुवनेश्वर, मई 23। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य में बिजली सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार बिजली वितरण में सुधार के लिए 99 और 33/11 केवी सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए 1,800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आपको बता दें कि नवीन पटनायक ने छह जिलों में छह हाई पावर ग्रिड सब-स्टेशन और 450 करोड़ रुपये की 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन लोगों को समर्पित करते हुए यह घोषणा की।

Naveen patnaik

सीएम ने सब-स्टेशन रायगडा, नबरंगपुर, कालाहांडी, संबलपुर, क्योंझर और खुर्दा जिलों में स्थापित किए गए हैं जबकि 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन बलांगीर-केसिंगा के लिए है। नवीन पटनायक ने कहा कि ये परियोजनाएं बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छह जिलों में किसानों, छात्रों और महिलाओं को नव-समर्पित ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर से काफी लाभ होगा, जबकि यह छोटे उद्योगों और सिंचाई के उद्देश्य से भी फायदेमंद होगा। उन्होंने बिना बर्बादी के ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया। उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 2013-14 में ओडिशा वितरण प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना शुरू की थी।

इस दौरान सीएम ने घोषणा की कि परियोजना के तहत तीन चरणों में 3,800 करोड़ रुपये के निवेश से 33/11 केवी क्षमता के 430 सब-स्टेशन पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने में मदद मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+