स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लेकर आएगी ओडिशा सरकार, निवेशकों को आकर्षित करना होगा लक्ष्य
भुवनेश्वर, दिसंबर 03। भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा की भागीदारी हमेशा से ही अधिक रही है। ऐसे में एकबार फिर ओडिशा सरकार राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए जल्दी ही एक नई पॉलिसी लेकर आएगी। इस पॉलिसी का उद्देश्य होगा खेल के सामान निर्माण, फिटनेस और वेलनेस उद्योगों में निवेशकों को आकर्षित किया जाए।

उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने गुरुवार को राजधानी भुवनेश्वर में प्रमुख खेल सामग्री निर्माताओं के साथ बैठक की और और नई पॉलिसी को लेकर सुझाव मांगे। यह पॉलिसी रोजगार संबंधी प्रावधानों के अलावा पूंजी निवेश, ब्याज सब्सिडी, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, बिजली शुल्क और शुल्क में छूट प्रदान करती है। यह घरेलू बाजारों को पूरा करने और निर्यात के लिए राज्य में एक स्पोर्ट्स गुड्स क्लस्टर स्थापित करने में मदद करेगा।
हेमंत शर्मा ने इस दौरान कहा कि 10 खेल विषयों में 11 उच्च प्रदर्शन केंद्र, 89 इनडोर स्टेडियम, 20 हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, 16 खेल छात्रावास और 314 ग्रामीण मिनी स्टेडियम पूरे ओडिशा में बनाए गए हैं। राज्य ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2017, पुरुष हॉकी विश्व कप-2018 और चल रहे हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप-2021 सहित कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की भी मेजबानी की है। हेमंत शर्मा ने निवेशकों, खेल सामग्री निर्माताओं और निर्यातक संघों को राज्य में अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications