हॉकी विश्व कप के मेजबान शहरों में कोविड टेस्टिंग को मजबूत करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए तैयार है। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने भुवनेश्वर और राउरकेला में कोविड परीक्षण और निगरानी को मजबूत करने का फैसला किया है।

भुवनेश्वरः ओडिशा 13 जनवरी से शुरू होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए तैयार है। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने भुवनेश्वर और राउरकेला में कोविड परीक्षण और निगरानी को मजबूत करने का फैसला किया है। ये दोनों शहर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों शहरों में इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए घरेलू और विदेशी दोनों तरह की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर कोविड का खतरा बढ़ रहा है, तो भारत में भी इसके फैलने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने फैसला किया है भुवनेश्वर और राउरकेला के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) में वॉक-इन टेस्टिंग सुविधाएं बनाई जाएं।
जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ निरंजन मिश्रा ने कहा, 'विश्व कप से पहले दोनों शहरों के पीएचसी और सीएचसी में सुविधाएं तैयार कर ली जाएंगी। आईसीएमआर की वर्तमान गाइडलाइन में साफ है कि कोविड से संक्रमित लोगों के हाई रिस्क वाले संपर्कों या जिनमें कोविड जैसे लक्षण हैं, उनका कोविड टेस्ट किया जाए।'
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओडिशा में स्थिति नियंत्रण में है और टेस्टिंग को और तेज करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पिछले साल 11 नवंबर से हमारे राज्य में दैनिक संक्रमण की संख्या 12 से नीचे बनी हुई है। इसके अलावा, कुल मामले 50 से कम हैं और वर्तमान में कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications