निवेश पर ओडिशा सरकार का फोकस, रायपुर में किया इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

ओडिशा सरकार का फोकस राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर है। इस उद्देश्य के लिए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 और 15 जुलाई 2023 को रायपुर में ओडिशा इन्वेस्टर्स मीट का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इन्वेस्टर्स मीट में रोड शो के जरिए बीजू एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बीजू इकोनॉमिक कॉरिडोर की विशाल क्षमता का प्रदर्शन किया गया और ये दिखाया गया कि प्रदेश में कारोबार के लिए शानदार माहौल है।

naveen patnaik

इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें ऊर्जा, एमएसएमई और उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब, ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव और आईपीआईसीओएल के अध्यक्ष हेमंत शर्मा शामिल थे। रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ में विभिन्न उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने सभी उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए रायपुर रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ओडिशा की उल्लेखनीय प्रगति और विकास के बारे में बताया। साथ ही सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में प्रभावशाली विकास दर और इसके तेजी से औद्योगीकरण का भी जिक्र किया।

वहीं, सभा को संबोधित करते हुए ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि आज भारत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में ओडिशा की अर्थव्यवस्था शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+