कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है ओडिशा सरकार: नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां ऑल ओडिशा लॉयर्स एसोसिएशन के 51वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि राज्य को ऐसे वकीलों की जरूरत है, जो जानकार हों, बुद्धिमान हों और जिनके अंदर गरीब और असहाय लोगों को न्याय दिलाने का जज्बा हो।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'वकील न्याय प्रणाली की धुरी होते हैं। वो न्याय चाहने वालों और न्याय देने वालों के बीच एक सेतु का काम करते हैं। इसलिए, यह स्पष्ट है कि वकीलों की दक्षता पर हमारी न्याय वितरण प्रणाली कितनी निर्भर है।'
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'वकीलों का समुदाय समाज के लिए एक संपत्ति है और सभी स्तरों पर राज्य के परिवर्तन के लिए सरकार की पहल का हमेशा समर्थन करता रहा है। सरकार वकीलों के समुदाय के कल्याण के प्रति सहानुभूति रखती है। हमारी सरकार ने 5 करोड़ रुपये के वार्षिक अनुदान के साथ अधिवक्ताओं के लिए एक कल्याण ट्रस्ट की स्थापना की है। हम राज्य में अपनी अदालतों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए भी काम कर रहे हैं और एक न्यायिक बुनियादी ढांचा प्रबंधन एजेंसी की स्थापना की है।'












Click it and Unblock the Notifications