ओडिशा सरकार ने किया पिछले साल 1 सितंबर के बाद से ई-वाहन खरीदारों को सब्सिडी देने का ऐलान
ओडिशा सरकार ने विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को 1 सितंबर 2021 से 31 दिसंबर 2025 तक सब्सिडी देने का फैसला किया।
भुवनेश्वर, 1 फरवरी। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए ओडिशा सरकार के वाणिज्य और परिवहन विभाग ने सभी श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पंजीकरण शुल्क और मोटर वाहन करों में छूट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को 1 सितंबर 2021 से 31 दिसंबर 2025 तक सब्सिडी देने का फैसला किया।

वाणिज्य और परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दो पहिया वाहनों पर सब्सिडी वाहन की लागत का 15% जो अधिकतम 5000 रुपए की राशि के अधीन है। तीन पहिया वाहनों के लिए सब्सिडी वाहन की लागत का 15% जो कि अधिकतम 10 हजार रुपए हो सकता है, जबकि चौपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी वाहन की लागत का 15% अधिकतम 50 हजार रुपए तय की गई है।
यह भी पढ़ें: शबाना आजमी हुईं कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम के जरिये शेयर की जानकारी
नोटिफिकेशन के अनुसार जैसे ही वाहन खीरददार आरटीओ में वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाएगा उसके तुरंत बाद सब्सिडी सीधे उसके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक परिवहन आयुक्त इसके लिए एक पोर्टल बनाएंगे जिस पर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद, बिक्री, सब्सिडी, खरीद के लिए लोग आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications