ओडिशा सरकार ने फिर उठायी विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग,मुख्यमंत्री पटनायक से मिले नीति आयोग के सदस्य
संवाददाता। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि दल ने ओडिशा दौरे पर आकर राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा किया है। इसके साथ ही पटनायक के साथ मुलाकात कर नीति आयोग संचालन परिषद
भुवनेश्वर,29 जुलाई: संवाददाता। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि दल ने ओडिशा दौरे पर आकर राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा किया है। इसके साथ ही पटनायक के साथ मुलाकात कर नीति आयोग संचालन परिषद बैठक में भाग लेने के लिए आनुष्ठानिक रूप से निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर बारंबार प्राकृतिक आपदा का सामना करने वाले ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी नवीन पटनायक नीति आयोग के सामने रखी है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष बेरी एवं सदस्य डा. वीके.पाल के साथ नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ओडिशा दौरे पर आकर भुवनेश्वर स्थित वर्ल्ड स्कील सेंटर, महिला एसएचजी के द्वारा संचालित उद्योग, सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिपिली में मौजूद वेलनेस सेंटर, फाइव टी के तहत रूपांतरण किए गए हाईस्कूल एवं ओडिशा क्राफ्ट म्यूजियम कलाभुमि का भी परिदर्शन किया है। इसके साथ ही लोक सेवा भवन के कनवेंशन सेंटर में मुख्य सचिव सुरेश महापात्र, विकास आयुक्त प्रदीप जेना, विभिन्न विभाग के सचिव भी उपस्थित थे। इस बैठक में विकास आयुक्त जेना ने स्वागत भाषण दिया और राज्य सरकार की तरफ से एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया गया। पंचायतीराज, पेयजल सचिव ए.के.मीना, वित्त विभाग के सचिव विशाल देव, राज्य में कार्यकारी होने वाली योजनाओं की सफलता पर चर्चा किए।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि दल ने ओडिशा दौरे पर आकर राज्य सरकार के विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा किया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा कार्यकारी की जा रही योजनाओं की प्रशंसा की है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी एवं सदस्य पाल ने नवीन निवास में नवीन पटनायक से मुलाकात कर आगामी 7 अगस्त को दिल्ली में होने जा रही नीति आयोग की संचालन परिषद बैठक में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में रेलवे, टेलीकाम एवं बैकिंग सेवा बेहतर करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications