ओडिशा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम नवीन पटनायक से पीएम श्री योजना को लागू करने की अपील की
Dharmendra Pradhan to Naveen Patnaik: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को भुवनेश्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनानयक को राजनीति और प्रतिस्पर्धा को किनारे रखते हुए ओडिशा में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम एसएचआरआई) योजना को लागू करने पर विचार करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री पर निर्भर है कि वह उन स्कूलों को चुनें जहां योजना लागू की जानी चाहिए। इसकी शुरुआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र हिंजली से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ ओडिया छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

प्रत्येक ब्लॉक से दो स्कूलों को विकसित किया जाएगा
पीएम एसएचआरआई (श्री) योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो स्कूलों को विकसित किया जाएगा। योजना लागू होने पर 314 ब्लॉकों के कुल 628 स्कूलों को विकसित किया जा सकेगा। स्कूलों को नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेलों का विकास, छात्रों की गुणवत्ता का मूल्यांकन, हरित स्कूल प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त वातावरण मिलेगा।
14500 स्कूलों में यह योजना लागू की गई, 27360 करोड़ रुपये होंगे खर्च
देश में जहां 14500 स्कूलों में यह योजना लागू की गई है, वहीं इस पर 27360 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने कहा कि बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना से लोग खुश हैं। लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सख्ती नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: 'PM श्री स्कूलों की स्थापना के लिए MoU पर करवा दें हस्ताक्षर', नवीन पटनायक से धर्मेंद्र प्रधान का आग्रह









Click it and Unblock the Notifications