विश्व कैंसर दिवस पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिया नारा, इस बीमारी के खिलाफ हो सभी एकजुट

भुवनेश्वर, फरवरी 04। वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की जनता से ये आह्वान किया है कि सभी लोग कैंसर से प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि कैंसर का जल्द निदान और पहचान सुनिश्चित करने, जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देकर कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया जाए। नवीन पटनायक ने ट्वीट कर ये बातें कही।

Naveen patnaik

आपको बता दें कि वर्ल्ड कैंसर डे हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है, ताकि कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और इस बीमारी से घिरे कलंक को कम किया जा सके जो वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।

आपको बता दें कि विश्व कैंसर दिवस अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) के नेतृत्व में एक 'वैश्विक एकजुट पहल' है और इसका उद्देश्य जल्द से जल्द कैंसर की रोकथाम, पता लगाने, निदान और उपचार को प्रोत्साहित करना है।

विश्व कैंसर दिवस का आयोजन कैंसर के वैश्विक प्रभाव को कम करने और व्यक्तिगत, सामूहिक और सरकारी कार्रवाई को उत्प्रेरित करके कैंसर रोगियों और बचे लोगों के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रित है।

भारत में, सबसे आम प्रकार के कैंसर स्तन, मुंह, गर्भाशय ग्रीवा, फेफड़े, पेट और कोलोरेक्टल कैंसर हैं, जिससे लोगों को समय पर सही जानकारी और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना अनिवार्य हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+