कोरोना महामारी के चलते इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे नवीन पटनायक, लोगों से की ये खास अपील

भुवनेश्वर, अक्टूबर 15। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक ऐसा फैसला किया है, जिसने ना सिर्फ ओडिशा के लोगों का बल्कि पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया है। दरअसल, नवीन पटनायक ने तय किया है कि वो इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। नवीन पटनायक ने ये फैसला इस साल कोरोना संकट को देखते हुए लिया है। बता दें कि 16 अक्टूबर को नवीन पटनायक का जन्मदिन है।

Naveen patnaik

इस कठिन दौर में कोई ना मनाए मेरा जन्मदिन- पटनायक

जानकारी के मुताबिक, सीएम पटनायक ने कहा है कि ओडिशावासियों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हमेशा उनका ऋणि रहूंगा, लेकिन सभी से मैं ये कहना चाहूंगा कि इस साल कोई मेरा जन्मदिन ना मनाए। पटनायक ने कहा, "कोरोना महामारी के कारण हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में जश्न मनाना सही नहीं है। पिछले डेढ़ साल में हमने कई लोगों को खो दिया है।"

मेरा जन्मदिन मनाने की बजाए ये काम करें लोग

नवीन पटनायक ने कहा है कि उनके लिए ये बहुत खुशी की बात होगी, यदि लोग उनके निवास स्थान पर आने की बजाए, उन लोगों के परिवारों की मदद करें, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनों को खो दिया।और रक्तदान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+