सीएम नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ के लिए शुरू कीं 964 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

नवीन पटनायक ने एथलेटिक्स स्टेडियम से सटी एक मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी उद्घाटन किया। राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 157.21 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से स्टेडियम और पार्किंग सुविधा दोनों का निर्माण किया गया है।

naveen patnaik

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिले में करीब 964 करोड़ रुपये की 647 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उद्घाटन की गई परियोजनाओं में बिसरा स्क्वायर के पास नवनिर्मित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम शामिल है। ये बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम 10,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता के साथ 10 एकड़ में फैला हुआ है। स्टेडियम में एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड और स्विमिंग पूल भी हैं।

इसके अलावा नवीन पटनायक ने एथलेटिक्स स्टेडियम से सटी एक मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी उद्घाटन किया। राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड (RSCL) द्वारा 157.21 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से स्टेडियम और पार्किंग सुविधा दोनों का निर्माण किया गया है। एथलेटिक्स स्टेडियम में दर्शकों को संबोधित करते हुए नवीन पटनायक ने अपने अनोखे अंदाज में पूछा, 'आप खुश हैं?' इसपर लोगों की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपना जवाब दिया।

इसके साथ ही सीएम नवीन पटनायक ने लगभग 53.59 करोड़ रुपये के आरएससीएल के पूरी तरह से पुनर्निर्मित पंपोश बाजार परिसर का भी उद्घाटन किया गया। नई परियोजनाओं में सुंदरगढ़ जिले में खेल, बुनियादी ढांचा, सड़क संपर्क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। इनमें एस्ट्रो टर्फ मैदान के साथ तीन ग्रामीण हॉकी प्रशिक्षण केंद्र और लगभग 232 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित पांच मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+