'Bye Bye Modi', बीआरएस एमएलसी कविता की ED से पूछताछ से पहले हैदराबाद में लगे पोस्टर
Telangana News: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता के ईडी के सामने पेश होने से पहले आज हैदराबाद में भाजपा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में अन्य दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की तस्वीर लगाई गई ह

Telangana Poster K Kavitha News: दिल्ली शराब घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता कलवकुंतला शनिवार को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वह अपने पिता के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास तुगलक रोड से करीब 11 बजे एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होनेसे पहले बीआरएस ने हैदराबाद में बीजेपी के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है। केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी ने भाजपा के खिलाफ पोस्टर वार शुरू करते हुए हैदराबाद में कई पोस्टर लगाए हैं।
बीजेपी के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों में उन नेताओं को हाईलाइट किया गया है, जो पिछले कुछ सालों में अलग-अलग पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी जैसे नेताओं को दिखाया गया है। पोस्टर में इन नेताओं की तस्वीर को दिखाते हुए दावा किया गया है कि ये नेता बीजेपी में इसलिए शामिल हो गए हैं ताकि इन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों का सामना ना करना पड़े।
ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में कविता को 9 मार्च को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। लेकिन फिर कविता ने ईडी से 11 मार्च का दिन रखने के लिए कहा था।
इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के आबकारी नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गुरुवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किए गए सिसोदिया की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। अदालत ने कहा कि वह सीबीआई मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर 21 मार्च को सुनवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications