ओडिशा: CM नवीन पटनायक ने 14 साइबर थानों का किया उद्घाटन
ओडिशा: CM नवीन पटनायक ने 14 साइबर थानों का किया उद्घाटन
राउरकेला, 30 दिसंबर: ओडिशा पुलिस विभाग के 14 साइबर थाना और आर्थिक अपराध थाना समेत तीन नवीकृत थाना का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राउरकेला एडीएम कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन के दौरान प्रभारी एडीएम दिव्यज्योति परीड़ा, एसपी मुकेश कुमार भामो और रघुनाथपाली विधायक सुब्रत तरई उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद एसपी मुकेश कुमार भामो ने कहा राज्य सरकार की ओर से बड़ी पहल की गई है। इससे साइबर अपराधियों पर नकेल कसने में काफी सहायता मिलेगी। साथ ही आर्थिक अपराध करने वालों को भी पकड़ कर लोगों को न्याय देने में सहायक होगी।

प्रत्येक ब्लॉक के गांवों को बस सेवा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रयास से 2014 में बीजू गांव योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना में सुंदरगढ़ जिले के दूर दराज के गांवों के लिए राउरकेला से सात बसें उपलब्ध कराई गई थीं। नुआगांव, कुआरमुंडा, गुरुंडिया, ब्लॉक के लिए शुरू की गई बसें नजर नहीं आ रही हैं।
राज्य सरकार की ओर से दूर दराज के गांवों को जोड़ने के लिए पहले चरण में सुंदरगढ़ जिले में बीजू गांव वाहन सेवा की शुरू की गई थी। 22 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गांव के लोगों को शहर तक आने जाने की सुविधा मुहैया कराना था। इसमें सात बसों की व्यवस्था थी।
नुआगांव एवं कुआरमुंडा ब्लाक क्षेत्र से राउरकेला आने के लिए एक बस, गुरुंडिया से लाठीकटा होकर आने के लिए एक बस, राउरकेला से गुरुंडिया के सांपलता तक जाने के लिए एक बस, गुरुंडिया से राउरकेला के लिए एक बस, लाठीकटा से गुरुंडिया के सोल तक जाने के लिए एक बस, नुआगांव से कुआरमुंडा व लाठीकटा तक आने जाने के लिए एक बस, नुआगांव ब्लॉक के पटाव से राउरकेला तक एक बस, चद्रपुर जर्डा से लाठीकटा तक आने जाने के लिए एक बस की सुविधा दी जानी थी।
इन बसों को टैक्स फ्री रखने साथ ही परमिट फ्री भी रखा गया था। केवल एक बस सांपलाता से राउरकेला के बीच ठीक तरह से चल रही है जबकि अन्य बसों को निर्धारित रूट के बजाय बस मालिक अपनी सुविधा के अनुसार चला रहे हैं। राउरकेला आंचलिक परिवहन अधिकारी विश्वराज बेहरा का इस ओर ध्यान आकृष्ट कर कार्रवाई की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications