ओडिशा पहुंचे अनुराग ठाकुर ने रैली में सत्‍तारूढ़ बीजद के बजाय बंगाल की ममता सरकार पर साधा निशाना

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं ओडिशा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्‍य में प्रतिद्वंदी पार्टी होने के बावजूद सत्‍तारुढ़ बीजू जनता दल पर सीधा हमला करने से परहेज किया।

Anurag Thakur

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए ओडिशा में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की।

अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अनियमितताओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल के किसी भी जिले में 100 फीसदी पानी कनेक्शन नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने बताया केंद्र सरकार ने ममता बनर्जी सरकार से दोषियों के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई करने कहा लेकिन सीएम ममता बनर्जी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्‍होंने कहा बंगाल में मनरेगा का पैसा रोक दिया गया। वहीं अब केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है जब तक बंगाल सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तब तक राज्‍य को मनरेगा का पैसा जारी नहीं करने का निर्णय लिया है।

वहीं जब ओडिशा में मनरेगा के कार्यान्‍व्‍यन अनियमिताओं के बारे में जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस से संबंधित सवाल जब अनुराग ठाकुर से पूछा गया तो काफी नरम दिखे। अनुराग ठाकुर ने बस जवाब में कहा इस पर जरूर कार्रवाई की होगी।

इसके अलावा ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा विपक्ष को जनविरोधी और विकास विरोधी बताए जाने के बारे में जब अनुराग ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा "मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान लगभग 18 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। हम सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+