हॉकी विश्वकप सिर पर, लेकिन अभी भी अधर में लटका है राउरकेला एयरपोर्ट के नवीनीकरण का कार्य
अगले साल जनवरी में ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्वकप होना है, लेकिन राउरकेला एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल उड़ानों की बहाली के इंतजाम आधे अधूरे नजर आ रहे हैं।
भुवनेश्वर, 16 मार्च। अगले साल जनवरी में ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्वकप होना है, लेकिन राउरकेला एयरपोर्ट पर कॉमर्शियल उड़ानों की बहाली के इंतजाम आधे अधूरे नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने एयरपोर्ट प्रशासन को इस साल अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

इस मामले से जुड़े एक स्रोत ने कहा कि हवाई अड्डे के संचालन के लिए इस साल अक्टूबर की डेडलाइन रखी गई है। आगे मानसून को देखते हुए अब हमारे हाथों में केवल तीन महीने बचे हैं। एयरपोर्ट पर 5.69 करोड़ की लागत से एक नया एप्रन और टैक्सीवे बनाया जा रहा है जिसका काम जून 2021 में शुरू हुआ था, लेकिन 9 महीनों के गुजर जाने के बाद भी काम में कोई खासी तरक्की दिखाई नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच की शिकार, बताया-लव सीन के दौरान उसने मुझे...
नए टर्मिनल भवन और रनवे की कारपेटिंग के लिए ठेके अभी तक नहीं दिए गे हैं, कनेक्टिंग रोड को चौड़ा करने या नई परिधि की दीवारों के साथ ऊंचाई बढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। वर्तमान रनवे के विस्तार के लिए राउरकेला स्टील प्लांट ने 146 एकड़ जमीन दी थी, लेकिन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अभी तक इसमें से मात्र 15 एकड़ से भी कम जमीन का इस्तेमाल किया है। इस सभी कामों में समय लगेगा और ऐसे में यह काम समय पर हो भी पाएंगे इस बात में संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications