ओडिशा में बढ़ी महिला वाहन चालकों की संख्या
ओडिशा में पिछले पांच वर्षों में महिला वाहन चालकों की संख्या में वृद्धि हुई है, बहरहाल बीते 12 महीनों में उनकी संख्या में गिरावट आयी है।
भुवनेश्वर, 8 मार्च। ओडिशा में पिछले पांच वर्षों में महिला वाहन चालकों की संख्या में वृद्धि हुई है, बहरहाल बीते 12 महीनों में उनकी संख्या में गिरावट आयी है। संयुक्त आयुक्त, परिवहन (सड़क सुरक्षा) संजय बिस्वाल ने कहा कि अन्य राज्यों से तुलना करने पर यह संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को कहा कि 2017 में राज्य में कुल 25,086 महिलाओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस थे। यह संख्या 2021 में बढ़कर 33,666 हो गयी, लेकिन 2019 और 2020 में महिला चालकों की संख्या 36,000 से ज्यादा थी।

कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं को वाणिज्यिक वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दे रहे संस्थानों के बंद रहने के कारण यह गिरावट दर्ज की गयी। बिस्वाल ने कहा, ''हमें और अधिक महिलाओं को आगे आने और वाहन चलाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।''
यह भी पढ़ें: Good News: भारत में कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी, यह कब मुमकिन है टॉप वायरोलॉजिस्ट ने बताया
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मो कॉलेज अभिजन' को भुवनेश्वर में रामा देवी वुमेंस यूनिवर्सिटी में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से एक रीडिंग कक्ष के निर्माण के लिए एक लाख रुपये का योगदान दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications