NSE-मनीबी और महाराष्ट्र सरकार ने मिलाए हाथ, मिलेगी निवेश की A-Z जानकारी, साइबर धोखाधड़ी से भी बचाव

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग (एचटीईडी) और मनीबी संस्थान के साथ एक त्रि-पक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

स्टॉक एक्सचेंज के अनुसार, समझौता ज्ञापन का उद्देश्य जनता के बीच पूंजी बाजार में निवेश के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करना और निवेशकों को प्रासंगिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, जिससे वे सही सूचनाओं के आधार पर निवेश के निर्णय लेने में सक्षम हो सकें।

bkb
एनएसई ने 1994 में परिचालन शुरू किया। बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के आधार पर, 1995 के बाद से हर साल इक्विटी शेयरों के लिए कुल और औसत दैनिक कारोबार के मामले में NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

एनएसई के सीईओ और एमडी आशीष कुमार चौहान ने कहा, महाराष्ट्र सरकार और मनीबी संस्थान के साथ आज का समझौता ज्ञापन निवेशक जागरूकता और वित्तीय साक्षरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, हम निवेशकों को बेहतर निर्णय लेने के लिए प्रासंगिक जानकारी के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, पूंजी बाजार आर्थिक विकास को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी निवेशकों के लिए प्रतिभूति बाजार में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।

एनएसई और मनी बी इंस्टीट्यूट को बधाई देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "वित्तीय साक्षरता आज समय की आवश्यकता है। महाराष्ट्र सरकार एनएसई और मनी बी द्वारा किए गए समझौते के माध्यम से लाखों लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास करने जा रही है। महाराष्ट्र पहला राज्य है, इस नाते इस पहल से साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, पोंजी योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ कहां और कैसे निवेश करना है, इसके बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+