छात्रवृत्ति न मिलने के कारण किसी भी छात्र को पेपर में बैठने से न रोका जाए: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलने के कारण किसी भी छात्र को पेपर में बैठने से न रोका जाए।

हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज एक पत्र जारी कर राज्य के सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि छात्रवृत्ति न मिलने के कारण किसी भी छात्र को पेपर में बैठने से न रोका जाए। बैंस ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ निजी और सरकारी संस्थानों ने छात्रवृति नहीं मिलने के कारण छात्रों को पेपर में बैठने से रोकने की कोशिश की है।

शिक्षा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि राज्य के सभी सरकारी एवं निजी कालेजों एवं यूनिवर्सिटीयों को निर्देश दिए जाए कि यदि किसी छात्र/छात्रा की छात्रवृत्ति का कोई मामला लंबित चल रहा है तो उस छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाना चाहिए। अगर किसी कॉलेज/यूनिवर्सिटी द्वारा इन निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो पंजाब सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैंस ने अधिकारियों को इस संबंध में अविलंब नोटिस तत्काल जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- पंजाब: अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर विंग का उद्घाटन करेंगे सीएम भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+