मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सुबूत नहीं, सिर्फ बदनाम करना मकसद: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व दिल्ली डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी को लेकर 'आप' नेता संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई उन्हें बदनाम करने के लिए की गई।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने की पीएम मोदी और भाजपा का मकसद सिर्फ आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल को बदनाम करना है। लाखों करोड़ का घोटाला करने वाले अडानी पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि ईमानदार 'आप' के नेताओं के खिलाफ साजिश कर उन्हें फंसाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को संजय ने कहा, " मनीष सिसोदिया जी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। पीएम मोदी जी का मकसद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करना है। लाखों करोड़ का घोटाला करने वाले अडानी को साथ लेकर घूमते हैं।"
आप नेता संजय सिंह ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर लगातर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कोर्ट ने आदेश दिया था कि मनीष सिसोदिया को विपश्यना सेल में रखा जाए। लेकिन पीएम मोदी की दुश्मनी इस हद तक पहुंच गई है कि मनीष सिसोदिया को देश के सबसे खूंखार खतरनाक अपराधियों के साथ जेल में रखा गया है। वहां उनकी हत्या करवाई जा सकती है।
'आप' नेता के इस आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि विचाराधीन कैदी मनीष सिसोदिया को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर एक अलग वार्ड CJ-1 में रखा गया है। जहां बहुत ही कम संख्या में कैदी हैं। उनमें से कोई भी गैंगस्टर नहीं है। सभी अच्छे आचरण वाले कैदी हैं। उस सेल में वो बिना किसी बाधा के अपने कार्यों को अंजाम दे पा रहे हैं। तिहाड़ प्रशासन ने जोर देते हुए कहा कि जेल नियमों के मुताबिक उनकी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications