हरियाणा को लगा झटका, NGT ने लगाई 100 करोड़ की पेनल्टी
चंडीगढ़। पंजाब के बाद हरियाणा को भी जोर का झटका लगा है। पर्यावरण नियमों की अनदेखी के कारण एनजीटी ने हरियाणा पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब के बाद अब हरियाणा को बड़ा झटका देते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य पर 100 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई है। हरियाणा को यह राशि मुआवजे के तौर पर देनी होगी। साथ ही हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय कमेटी का भी गठन है।

कमेटी एग्रीमेंट के अनुसार कमेटी ठेकेदार के काम का मूल्यांकन करेगी। इसमें यदि यह पाया जाता है कि ठेकेदार अपने काम को करने में विफल रहा है तो कमेटी उसको बदलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर सकती है। हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी को 100 करोड़ रुपए की राशि जमा करने का निर्देश दिया है।ट्रिब्यूनल ने हरियाणा पर्यावरण, स्वास्थ्य और आसपास के वन क्षेत्रों के पास सॉलिड और लिक्विड वेस्ट को लेकर बेहतर प्रबंध कर पाने में नगरपालिका को नाकाम बताया है। गुरुग्राम में बांधवारी लैंडफिल साइट है, जहां वर्षों से लगभग 33 लाख MT ठोस कचरा डंप किया जाता है।हरियाणा के द्वारा पर्यावरण को लेकर जो भी कदम उठाए गए हैं वह अपर्याप्त हैं। कचरे को खुलेआम जलाया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषित हो रही है। इसमें लोगों के साथ ही वन्य जीव अभयारण्य में पक्षियों को भी परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications