पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे नए पुलिस स्टेशन: सीएम जगन मोहन रेड्डी

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, '20 स्थानों पर विशेष कियोस्क स्थापित कर इन पुलिस स्टेशन को नजदीकी थानों से जोड़ा गया है। प्रत्येक कियोस्क पर दो पालियों में छह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने पुलिस विभाग की जनता की धारणा में आमूलचूल परिवर्तन किया है। मंगलवार को राज्य भर में 20 विभिन्न स्थानों पर पर्यटक पुलिस स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ये पुलिस स्टेशन पुलिस को और ज्यादा फ्रेंडली बनाने के लिए और साथ ही लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, '20 स्थानों पर विशेष कियोस्क स्थापित कर इन पुलिस स्टेशन को नजदीकी थानों से जोड़ा गया है। प्रत्येक कियोस्क पर दो पालियों में छह पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। टीम का नेतृत्व या तो एक सब-इंस्पेक्टर करेंगे या फिर सहायक सब-इंस्पेक्टर करेंगे। जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाइन के रूप में कियोस्क पर एक अलग टेलीफोन नंबर दिया गया है। मोबाइल फोन नंबरों और आपात स्थिति में दिशा एप के माध्यम से पर्यटक थानों से कैसे संपर्क किया जाए, इसे लेकर भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।'

उन्होंने कहा कि पर्यटक थानों को विशेष टेलीफोन नंबर के अलावा एक रेडियो सेट, एक प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, क्षेत्र का नक्शा, आपातकालीन टेलीफोन नंबर और वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बातचीत करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के संपर्क फोन नंबर सभी पर्यटक पुलिस स्टेशनों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बढ़ी हुई सुरक्षा से राज्य में पर्यटक यातायात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+