जालंधर से जीत के बाद सांसद सुशील रिंकू ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, सीएम मान रहे मौजूद
जालंधर के नए आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल और सीएम मान से मुलाकात की।

जालंधर लोकसभा उपचुनावों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी में एक नया जोश भर गया है। जालंधर के नए बने सांसद सुशील कुमार रिंकू आज जीत के बाद पहली बार आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी आज सुबह 11 बजे सांसद सुशील कुमार रिंकू ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब सी.एम. भगवंत मान भी मौजूद थे।
जालंधर उपचुनावों में जीत के बाद सांसद सुशील रिंकू की पंजाब और दिल्ली दोनों के मुख्यमंत्री से एक साथ यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात दौरान दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने सांसद बनने पर सुशील रिंकू को मुबारकबाद दी और पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने सुशील रिंकू के जीत की खुशी में उनका मुंह मीठा भी करवाया।












Click it and Unblock the Notifications