दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के युवाओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी

जयपुर, 31 मई। दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के युवाओं को आवास सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शानदार कदम उठाया है।

ashok gehlot

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी कि दिल्ली रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करने हेतु बड़ा निर्णय लिया है। उदयपुर हाउस, दिल्ली में 330 करोड़ की लागत से 'नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर' के निर्माण, संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से राज्य बजट 2022-23 में दिल्ली में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फैसिलिटेशन सेंटर खोलने की घोषणा की थी।

हॉस्टल बनने से दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और करिअर काउंसलिंग लेकर भविष्य संवारने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के 500 विद्यार्थियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह हॉस्टल 250 कमरों का होगा। निर्णय से विद्यार्थियों को महंगे किराये से राहत मिलेगी। किराये में हुई बचत से विद्यार्थी किताबों और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+