National Family Health Survey: पूरी तरह से बच्चों का टीकाकरण करने में ओडिशा देश में अव्वल

बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में ओडिशा ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

भुवनेश्वर, 25 नवंबर। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ विनोद कुमार पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारत और 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 की जनसंख्या, प्रजनन और बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, पोषण और अन्य पर प्रमुख संकेतकों की फैक्टशीट जारी की।

immunizing children

इस फैक्टशीट से पता चला है कि 12 से 23 महीने के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में ओडिशा ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। ओडिशा ने उपरोक्त आयु वर्ग के 90% बच्चों का टीकाकरण पूरा हो चुका है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है। सर्वेक्षण से पता चला है कि 14 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में से कुल 11 में 12-23 महीने की उम्र के तीन-चौथाई से अधिक बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

यह भी पढ़ें: टीडीपी के कार्यकर्ताओं पर YSRCP के हमले की पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने की निंदा

इसी तरह, राष्ट्रीय स्तर पर 12-23 महीने के बच्चों के बीच पूर्ण टीकाकरण अभियान में 62 प्रतिशत से 76 प्रतिशत तक पर्याप्त सुधार दर्ज किया गया है। एनएफएचएस-5 के इस सर्वे में देश के 707 जिलों से 6.1 लाख परिवारों से नमूने लिये गए, जिसमें 724,115 महिलाएं और 101,839 पुरुषों को शामिल किया गया। सर्वे के दूसरे चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया उनमें रुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली के एनसीटी, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+