PFI देश के लिए खतरा, इसलिए प्रतिबंध लगाया : डॉ नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 28 सितंबर: प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पीएफआई (PFI) संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था इसलिए उस पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी था। पीएफआई पर तो प्रदेश में नकेल कस दी गई है। उनके सहयोगी स्लीपर सेल भी हमारे निशाने पर हैं उनके खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

narottam mishra said PFI is has been banned because it is a threat to the country

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा बन चुके पी एफ आई याने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन पर केंद्र द्वारा प्रतिबंध करने की कार्यवाही का मैं स्वागत करता हूँ और प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार मानता हूँ कि उन्होंने कहा कि इस संगठन कि देश विरोधी गतिविधियों के सबूत मिलने के बाद ही केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में एक साथ कार्यवाही की थी। उसके बाद से लगातार कार्यवाही जारी है।

प्रदेश में पहले इस संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया उसके बाद उसके 21 सदस्य पकड़े गए। अब आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। जैसे जैसे पूछताछ में नाम सामने आते जाएंगे संगठन और उसके स्लीपर सेल के सदस्यों पर कार्यवाही की जाएगी। पी एफ आई पर पूरी तरह नकेल कसने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है यहां हमने देश विरोधी किसी संगठन को कभी पनपने नहीं दिया। सिमी जैसे संगठन पहले ही खत्म कर दिए गए थे अब पी एफ आई को भी हम इतिहास बना देंगे। उन्होंने कहा कि पी एफ आई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। जो सबूत मिले ही उसमे इस संगठन की केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यो में हुई हत्याओं में हाथ था। देश विरोधी गतिविधियों में यह संगठन लिप्त था। आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी इसका संबंध था। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था।

गृह मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि देश विरोधी व्यक्ति या संगठनों पर कार्यवाही होती है तो कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होने लगता है। स्वाभाविक भी है कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है, दिग्विजय सिंह तो जाकिर नायिक को शांति दूत कहते हैं कुख्यात आतंकी ओसामा लादेन उनके लिए लादेन जी हैं। ऐसे लोगों को तो पी एफ आई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर दुख तो होगा ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+