नारनौल की 'छोरियां' अब चूल्हा-चौका छोड़, हवाई जहाज उड़ाया करेंगी: नैना चौटाला

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक रुप से सशक्त बनाने के लिए की गई सभी घोषणाओं को लागू करवा कर प्रदेश की मातृशक्ति से किए वायदे को पूरा किया हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार में सहभागी बनकर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं को लागू करवाया है, इसलिए हम महिलाओं को संगठित होकर आने वाले समय में जननायक जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करनी चाहिए । यह बात बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला ने नांगल चौधरी विधानसभा के गांव नायन में आयोजित हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम में उमड़े महिलाओं के जनसैलाब को संबोधित करते हुए कही।

रविवार को अहीरवाल की ऐतिहासिक भूमि से हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम का अभूतपूर्व आगाज हुआ। हरि चुनरी चौपाल में नांगल चौधरी हलके के गांव-गांव से हजारों की तादाद में पहुंची महिलाओं ने विधायक नैना सिंह चौटाला का फूल-मालाओं और गगनचुंबी नारों से जोरदार स्वागत किया। हरि चुनरी चौपाल के बैनर तले आयोजित नांगल चौधरी हलके की पहली महिला रैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Naina Chautala

हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बदौलत अब नारनौल की हवाई पट्टी पर पायलट प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है जहां इस क्षेत्र की लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर नारनौल जिले की छोरियां अब चूल्हा चौकी छोड़ हवाई जहाज उड़ाया करेंगी। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश के हर दूसरे गांव में महिला सरपंच का होना दुष्यंत चौटाला की देन है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक गांव के हर दूसरे वार्ड में हमारी एक बहन-माता पंच है। इसी तरह जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों में भी आधी संख्या महिलाओं की है। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सक्षम बनाने के लिए राशन डिपो में 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को दिया है।

नैना चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से प्रदेश का एक बहुत बड़ा लॉजिस्टिक हब जल्द ही आपके नांगल चौधरी में स्थापित होने जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होंगे।

महिलाओं को सम्बोधित करते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा की प्रदेश की गठबंधन सरकार ने कॉलेजों में पढ़ने वाली हमारी बेटियों को निशुल्क बस पास उपलब्ध करवाएं। इसके साथ-साथ ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेम्बर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित किया था। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने आशा वर्कर्स, हेल्पर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी कर महिला वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया हैं।

गांव नायन में आयोजित हरि चुनरी चौपाल कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशध्यक्ष शीला भ्याण, जिलाध्यक्ष डाॅ मनीष शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कंवर सिंह कलमाड़ी, तेजप्रकाश एडवोकेट, कार्यक्रम आयोजक सावित्री गुर्जर, उप जिला प्रमुख भीम सिंह, नप चेयरमैन कमलेश सैनी, महिला जिलाध्यक्ष सुविधा शास्त्री, सुलोचना ढिल्लो, राव रमेश पालड़ी, अभिमन्यु राव, हल्काध्यक्ष हजारी लाल, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली इत्यादी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+