CWG 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कराई मेडल की बारिश, डिप्टी सीएम चौटाला ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाकर देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। शनिवार को भारत को 12 मेडल मिले जिसमें 7 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। इनमें से तीन तो स्वर्ण
चंडीगढ़, 7 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाकर देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। शनिवार को भारत को 12 मेडल मिले जिसमें 7 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। इनमें से तीन तो स्वर्ण पदक रहे। कुश्ती में रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने स्वर्ण पदक जीतकर देश की झोली में डाला। रविवार को भी हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बधाई दी है।

रवि दहिया और विनेश फोगट की जीत पर डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा
कल की तरह आज फिर हरियाणा के पहलवानों ने एक घंटे के अंदर देश के लिए जीते 3 गोल्ड मेडल। राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर हिंदुस्तान की शान, पहलवान भाई नवीन को स्वर्णिम जीत की हार्दिक बधाई।
राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में हरियाणा प्रदेश की बेटी "पूजा गहलोत व पूजा सिहाग" व भाई "दीपक नेहरा" ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। आप को ऐतिहासिक विजय की बधाई व सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। देश और प्रदेश को आपकी जीत पर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications