22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हमारे लिए दीपावली के समान: मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल के आनंद नगर पहुंचे। यहां उन्होंने ने राम मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ एवं भजन प्रतियोगिता के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, यह अवसर हम सबके लिए दीपावली की तरह है।

दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है भोपाल में आज श्रीराम मंदिर में धनतेरस का त्यौहार मना कर भोपाल को अयोध्या से जोड़ दिया गया है। कहा कि आनंद नगर में यह कार्यक्रम हो रहा है यह और खुशी की बात है जहां आनंद है वहीं भगवान श्रीराम हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है।

Mohan Yadav

कहा कि हमारा भारत देश भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की भूमि है इससे पूरा विश्व जीवन की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। सीएम ने कहा कि हजारों वर्ष पुराना प्रतीक्षारत श्रीराम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी ने साकार कर दिया है, जिसको पूरा विश्व रोमांचित होकर देख रहा है। सीएम यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर राजनीति के नक्षत्र थे। आज भी वह सूर्य की तरह चमकते हैं।

उन्होंने कहा कि 17 लाख साल से सपना है कि सरकार रामराज्य से चलना चाहिए। भगवान श्रीराम ने मर्यादा पुरूषोत्तम होकर दुनिया के लिये अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। गरीब आदमी के जीवन में बदलाव जाएं। आत्मीयता के साथ रहें। ऊंच नीच भेदभाव से दूर रहें। श्रीरामलला की 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर के गर्भ गृह में प्राण प्रतिष्ठा होना अदभुत होगा।

कहा कि जहां जगह मिले दीप जलाओ, पटाखे चलाओ और मिठाईयां बांटो। भगवान और आनंद में कोई अंतर नहीं है। उज्जैन से सनातन धर्म के लिए 5 लाख लड्डू अयोध्या पहुंचाए। भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श से भरा हुआ है उनके आदर्शों पर चलकर गरीबों की सेवा में जुट जाएं। जाति-पाति एवं भेदभाव से उठकर हम सभी को गरीबों की सेवा में एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+