BJP के शासनकाल में हुआ छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धर्मांतरण, बने चर्च : CM भूूपेश बघेल

CM ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कुछ नहीं आता है। वह कुछ का कुछ बोलते रहते हैं। उन्हें अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। आदिवासियों और आदीवासी नेताओं की दुर्गति रमन ने की।

chhattisgarh

बंगाली नव वर्ष व बंगाली एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए CM भूपेश बघेल ने भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ, वहां सबसे ज्यादा चर्च बने। बस्तर नक्सलियों के कब्जे में था। अब नक्सली गतिविधियों कमी आई है।

BJP नेता केदार कश्यप के बयान बस्तर की धर्ती नक्सली गतिविधियों से लाल हो गई, लगातार धर्मांतरण हो रहा पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में नेता, मंत्री (Chhattisgarh News) कभी सड़क मार्ग से बस्तर नहीं जाते थे। आज बस्तर आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं। भाजपा के समय केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के 5 किलोमीटर के दायरे में ही सरकार थी। बस्तर 15 साल तक नक्सलियों के कब्जे में रहा। हमारी सरकार ने उसको मुक्त कराया। 600 सौ से ज्यादा गांव हमने नक्सलियों से मुक्त कराया। नक्सलियों को पीछे धकेला। धर्मांतरण को लेकर सीएम ने कहा कि पहले आदमी कोई धर्म स्वीकारता है, फिर पूजा स्थल बनाता है। ऐसे में वहां अगर चर्च बना है, तो पहले वहां लोग क्रिश्चियन बने हैं।

डॉ. रमन अपनी पार्टी की चिंता करें
सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कुछ नहीं आता है। वह कुछ का कुछ बोलते रहते हैं। उन्हें अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। आदिवासियों और आदीवासी नेताओं की दुर्गति रमन ने की। अब अकेले रेणुका सिंह बच गई हैं। रामविचार, नंदकुमार, विष्णु देव साय जैसे आदिवासी नेताओं को रमन और भाजपा ने पीछे धकेल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+