जानी-मानी कंपनी Monin तेलंगाना की उद्यम भावना से हुई प्रभावित, राज्य में स्थापित करेगी यूनिट
केसीआर की सरकार में तेलंगाना में लगातार विकास हो रहा है। वहीं मंत्री केटी रामा राव के प्रोफेशनल विजन को देखते हुए लजीज स्वाद वाले प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी मोनिन ने अपनी मेनिफेक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए तेलंगाना को चुना है। ये जानकारी जॉर्जेस मोनिन एसएएस के अध्यक्ष और चेयरमैन ओलिवियर मोनिन ने स्वयं दी।

बता दें लजीज स्वाद वाली कंपनी मोनिन सॉस, प्यूरी और फल स्मूदी मिक्च समेत अन्य उत्पाद बनाती है। इस कंपनी के प्रमुख ओलिवर मोनिन ने कहा राज्य सरकार की उद्यम भावना और मंत्री केटी रामाराव के विजन को देखते हुए भारत मुख्यालय के साथ-साथ अनुसंधान एवं विकास केंद्र और पहली उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए तेलंगाना को चुना।
आठ राज्यों को रिजेक्ट करने के बाद कंपनी ने तेलंगाना को चुना
ओलिवर मोनिन ने कहा कि तेलंगाना को चुनने से पहले हमने आठ अलग-अलग राज्यों को विजिट किया लेकिन वहां पर उनमें उद्यम भावना नहीं नजर आईं। उन्होंने संगारेड्डी में शिलान्यास समारोह में मंत्री रामा राव से कहा कि तेलंगाना को चुनने की वजह राज्य की उद्यम भावना और व्यावसायिक भावना है, जो हमें बहुत पसंद है।
मोनिन कंपनी को तेलंगाना ने किया मंत्रमुग्ध
मोनिन इंडिया के प्रबंध निदेशक जर्मेन अराड ने कहा कि भारत की एक दर्जन से अधिक जगह गए लेकिन निराशा मिली वहीं तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया और उन्हें तेलंगाना आमंत्रित किया। जिसमें बाद हम तेलंगाना आए उससे हम मंत्रमुग्ध हो गये क्योंकि तेलंगाना केंद्र में स्थित है, जहां विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया समर्थन बहुत उत्कृष्ट रहा है।












Click it and Unblock the Notifications