मोदी सरकार 9 साल: 9 वर्ष उत्कर्ष के' 30 मई से 3 जून तक आयोजन, सीएम धामी बोले, मोदी ने जीता जनता का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘9 वर्ष उत्कर्ष के' विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में '9 वर्ष उत्कर्ष के' विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 9 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास के विभिन्न पहलुओं को डिजिटल तकनीकि के माध्यम से आकर्षक मॉडलों से जीवंत एवं रेखांकित की गई आकर्षक प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
'9 वर्ष उत्कर्ष के' 30 मई से 3 जून 2023 तक
मुख्यमंत्री ने आकर्षक लेजर शो तथा पाण्डवाज ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत संध्या का भी अवलोकन कर ऐसे प्रयासों को सराहा। विकास और संस्कृति का यह महोत्सव '9 वर्ष उत्कर्ष के' 30 मई से 3 जून 2023 तक आयोजित होगा। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों, म्यूजिक बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। आज पांडवाज बैंड तथा प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर द्वारा प्रस्तुतियां दी गयी। इनकी आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोगों ने झूमते हुए आनंद उठाया। कार्यक्रम का आयोजन सूचना विभाग एवं एमडीडीए के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री ने देश की जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले लम्बे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने गरीबी हटाने के नारे तो लगाये लेकिन देश से गरीबी हटाने का असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने गरीब कल्याण की योजनायें धरातल पर उतारी है।












Click it and Unblock the Notifications