हरियाणा में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए।

Mock drill regarding preparations to deal with Corona in Haryana

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों के सम्बंध में राज्य के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मॉक ड्रिल की जा रही है। विज ने यहां कोरोना संक्रमण से निपटने की खातिर की गई तैयारियों के लिए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल का जायजा लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोराेना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये आइसोलेटेड कमरे, ऑक्सीजन और दवाइयां आदि की तैयारी पूरी की जा रही हैं ताकि मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज हो सके।

इसके अलावा विज ने आज अंबाला में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए की गई तैयारियों हेतू आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आज कोरोना को लेकर अंबाला में पूरी तैयारियां की गई है और राज्य के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की जा रही है। कोरोना अगर पूरी ताकत से आए तो उसके लिए हम कितने तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां पर मैंने आक्सीजन के बारे में चैकिंग की है।

देश के कुछ राज्यों में 24 घंटे मास्क पहनने के ऐलान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने अपने प्रांत की स्थिति देखनी होती है। उन्होंने कहा कि अभी हमने स्वास्थ्य संस्थाओं में मास्क को अनिवार्य कर दिया है और 100 से अधिक भीड़ -भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क को अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभाओं को बंद करके अफरा-तफरी नहीं मचाना चाहते। यदि किसी ने सभा करनी है तो वे करें । लेकिन 100 से अधिक सभाओं में सभी को मास्क पहनना होगा।

देशभर में बढ़ रहे कोरोना के केस को लेकर रेवाड़ी जिले में भी स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। सोमवार को कोविड से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया। ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर व आईसीयू में किए गए प्रबंध को परखा गया। इस दौरान पीएमओ से लेकर अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+