'भारत स्काउट्स एंड गाइड्स-नेशनल गाइड्स' की कमिश्नर नियुक्त की गईं MLC कविता

के. कविता पहली बार वर्ष 2015 में पांच साल की अवधि के लिए इस पद के लिए चुनी गई थीं, और वो देश में संगठन की राज्य इकाई की प्रमुख बनने वाली पहली महिला थीं।

telangana

बीआरएस की एमएलसी कलवकुंतला कविता को शुक्रवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स-नेशनल गाइड्स का कमिश्नर नियुक्त किया गया। वह एक वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर कार्यरत रहेंगी। कविता 2015 से तेलंगाना स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में काम कर रही हैं और संगठन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रही हैं।

के. कविता पहली बार वर्ष 2015 में पांच साल की अवधि के लिए इस पद के लिए चुनी गई थीं, और वो देश में संगठन की राज्य इकाई की प्रमुख बनने वाली पहली महिला थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और एमएलसी कविता ने कहा कि वह देश भर में बड़ी संख्या में छात्रों को शामिल कर अधिक से अधिक काम करेंगी और आने वाले दिनों में संगठन की गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+